खुशखबरी का शंखनाद! यूपी में फिर आई 1 बड़ी भर्ती, युवाओं की बल्ले-बल्ले

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी पाने की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने विभिन्न विभागों में 1,784 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन संख्या 26-Exam/2026 जारी किया है। इस भर्ती के जरिए स्टोरकीपर, क्लर्क, स्टेनोग्राफर समेत कई पदों पर नियुक्ति की जाएगी।

आपको बता दें की इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 10 नवंबर 2026 से शुरू होगी। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार 1 दिसंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। आवेदन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर करना होगा।

किन पदों पर होगी भर्ती?

इस भर्ती अभियान में कई विभागों के पद शामिल हैं। इनमें प्रमुख रूप से: स्टोरकीपर और क्लर्क, फार्म क्लर्क और सेल्स क्लर्क, स्टेनोग्राफर, कमर्शियल टैक्स कलेक्शन अमीन, लैंड एक्विजिशन अमीन, ग्राम विकास अधिकारी और ग्राम पंचायत अधिकारी, असिस्टेंट कोऑपरेटिव एंड डेवलपमेंट सुपरवाइजर, सोशल वेलफेयर सुपरवाइजर और अन्य पद, कुल पदों की संख्या 1,784 बताई गई है।

योग्यता और आयु सीमा क्या है?

उम्मीदवारों को संबंधित पद के लिए निर्धारित शैक्षणिक योग्यता पूरी करनी होगी। भर्ती विवरण में 12वीं पास योग्यता का उल्लेख है, लेकिन सभी पदों के लिए एक जैसी योग्यता मानना सही नहीं होगा। पदवार शर्तों की जांच आधिकारिक विज्ञापन से करना जरूरी है।

इस भर्ती में सामान्य आयु सीमा 18 से 40 वर्ष बताई गई है। आरक्षित श्रेणियों के उम्मीदवारों को नियमानुसार आयु में छूट मिल सकती है। इसके अलावा, मुख्य परीक्षा के लिए PET-2025 में शामिल होना और निर्धारित शॉर्टलिस्टिंग प्रक्रिया पूरी करना आवश्यक होगा।

कितनी मिलेगी सैलरी?

चयनित अभ्यर्थियों का वेतन संबंधित पद और पे-लेवल के आधार पर तय होगा। उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, कुछ पदों का वेतनमान 19,900 से 21,700 रुपये प्रति माह तक है। दूसरे पदों पर वेतन अलग हो सकता है, इसलिए आवेदन से पहले पदवार वेतनमान जरूर देखें।

तारीखें और चयन प्रक्रिया

आवेदन शुरू: 10 नवंबर 2026

आवेदन की अंतिम तारीख: 1 दिसंबर 2026

फीस समायोजन और सुधार की अंतिम तारीख: 8 दिसंबर 2026

आवेदन शुल्क: 25 रुपये ऑनलाइन प्रोसेसिंग फीस

0 comments:

Post a Comment