खुशखबरी का नया ऐलान! बिहार के 9 जिलों में बंपर भर्ती, युवाओं को मौका

पटना। बिहार में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। राज्य सरकार के युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग और नियोजन एवं प्रशिक्षण निदेशालय की ओर से नवंबर में जिलास्तरीय रोजगार मेले आयोजित किए जाएंगे। इस पहल के तहत 9 जिलों के अभ्यर्थियों को निजी कंपनियों में नौकरी पाने का अवसर मिल सकता है।

नियोजन-सह-व्यावसायिक मार्गदर्शन मेला-2026 का आयोजन 2 से 6 नवंबर तक किया जाएगा। इसमें तकनीकी और गैर-तकनीकी, दोनों तरह की शैक्षणिक योग्यता रखने वाले युवा हिस्सा ले सकेंगे। विभाग ने आयोजन की तैयारियां पूरी कर ली हैं।

किस जिले में किस दिन लगेगा मेला?

रोजगार मेले का कार्यक्रम इस प्रकार प्रस्तावित है:

2 नवंबर: बक्सर और गोपालगंज

3 नवंबर: जहानाबाद और सारण (छपरा)

4 नवंबर: सीवान और कैमूर (भभुआ)

5 नवंबर: नालंदा

6 नवंबर: अररिया और पटना

मेले का आयोजन सुबह 10:30 बजे से शाम 4 बजे तक होगा। यहां निजी क्षेत्र की कंपनियां योग्य उम्मीदवारों से संपर्क कर सकती हैं।

रोजगार मेले के लिए रजिस्ट्रेशन जरूरी

इस आयोजन में भाग लेने के इच्छुक उम्मीदवारों को विभाग के पोर्टल detjob.bihar.gov.in पर पहले से पंजीकरण कराना होगा। जिन युवाओं ने ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन नहीं कराया है, उनके लिए आयोजन स्थल पर भी निबंधन की सुविधा रखी गई है। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे अपने शैक्षणिक प्रमाणपत्र और अन्य जरूरी दस्तावेज साथ लेकर पहुंचें। इससे आवेदन और चयन संबंधी प्रक्रिया में आसानी होगी।

जानकारी के लिए जारी किया टोल फ्री नंबर

रोजगार मेले की तारीख, स्थान और अन्य जानकारी के लिए विभाग ने टोल फ्री नंबर 18002965656 जारी किया है। उम्मीदवार इस नंबर पर संपर्क करके जरूरी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। यह मेला बिहार के उन युवाओं के लिए उपयोगी अवसर बन सकता है, जो निजी क्षेत्र में रोजगार तलाश रहे हैं। 

0 comments:

Post a Comment