1 .भ्रमणशील पशु चिकित्सा पदाधिकारी के पदों पर भर्ती
बिहार सरकार के डेयरी, मत्स्य एवं पशु संसाधन विभाग के अंतर्गत बिहार पशु चिकित्सा सेवा के मूल संवर्ग में भ्रमणशील पशु चिकित्सा पदाधिकारी और समकक्ष पदों पर नियुक्ति की जाएगी। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया BTSC की आधिकारिक वेबसाइट पर पूरी की जा सकती है।
2 .मत्स्य प्रसार पदाधिकारी के 231 पद
दूसरी भर्ती मत्स्य निदेशालय के अंतर्गत मत्स्य प्रसार पदाधिकारी (Fisheries Extension Officer) के 231 पदों के लिए निकाली गई है। यह भर्ती भी डेयरी, मत्स्य एवं पशु संसाधन विभाग के तहत की जाएगी। मत्स्य क्षेत्र में सरकारी नौकरी पाने की इच्छा रखने वाले अभ्यर्थियों के लिए यह एक महत्वपूर्ण अवसर है।
कब तक कर सकते हैं आवेदन?
दोनों भर्तियों के लिए ऑनलाइन आवेदन की अवधि 23 अक्टूबर 2026 तक निर्धारित की गई है। उम्मीदवार आवेदन करने और भर्ती से जुड़ी विस्तृत जानकारी प्राप्त करने के लिए बिहार तकनीकी सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट btsc.bihar.gov.in पर जा सकते हैं।
आवेदन करने से पहले अभ्यर्थियों को संबंधित पद की पात्रता, शैक्षणिक योग्यता और अन्य जरूरी शर्तों की आधिकारिक अधिसूचना में जांच कर लेनी चाहिए, ताकि आवेदन करते समय किसी तरह की गलती न हो।

0 comments:
Post a Comment