22 जिले बाढ़ और 16 जिले सूखे से प्रभावित
विभागीय जानकारी के मुताबिक, अरवल, बेगूसराय, भागलपुर, दरभंगा, पटना, पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, पूर्णिया और वैशाली समेत 22 जिले बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। वहीं अररिया, गया, जमुई, नालंदा, नवादा, रोहतास, सीतामढ़ी और सीवान समेत 16 जिलों में कम बारिश के कारण सूखे जैसी स्थिति बनी। इससे कई इलाकों में कृषि कार्य प्रभावित हुआ और खेतिहर मजदूरों के लिए काम के अवसर घट गए।
निर्माण कार्यों से मिलेगा रोजगार
बाढ़ के कारण सड़कों, पुल-पुलियों और तटबंधों को हुए नुकसान की मरम्मत के साथ अन्य ग्रामीण विकास कार्य कराए जाएंगे। विभाग ने कृषि कार्यों को ध्यान में रखते हुए निर्माण कार्यों पर लागू कार्य विराम अवधि में भी छूट दी है। इसका उद्देश्य आपदा प्रभावित क्षेत्रों में मजदूरों को काम उपलब्ध कराना है।
योजना के तहत पात्र श्रमिकों को 125 दिनों तक रोजगार की गारंटी देने का प्रावधान बताया गया है। ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार के मुताबिक, क्षतिग्रस्त बुनियादी ढांचे की मरम्मत जरूरी है, ताकि ग्रामीण इलाकों में विकास कार्य आगे बढ़ सकें और प्रभावित लोगों को आजीविका का सहारा मिल सके।
.png)
0 comments:
Post a Comment