14 सदस्यीय टीम रखेगी नजर
निगरानी टीम का नेतृत्व बीईओ करेंगे। इसमें प्रखंड परियोजना प्रबंधक, तकनीकी कर्मी, साधन सेवी, डाटा एंट्री और कंप्यूटर ऑपरेटर समेत 14 सदस्य शामिल होंगे। टीम स्कूलों की व्यवस्था और शिक्षा से जुड़ी गतिविधियों की समीक्षा करेगी।
बच्चों की हाजिरी से मिड-डे मील तक होगी जांच
निरीक्षण के दौरान बच्चों की नियमित उपस्थिति, नामांकन और स्कूल से बाहर रह गए बच्चों को शिक्षा से जोड़ने के प्रयासों पर ध्यान दिया जाएगा। अभिभावक-शिक्षक बैठकों के आयोजन की भी समीक्षा होगी। इसके अलावा मिड-डे मील की व्यवस्था और आईसीटी लैब वाले स्कूलों में कंप्यूटर की पढ़ाई की स्थिति भी जांची जाएगी।
उसी दिन पोर्टल पर अपलोड होगी रिपोर्ट
शिक्षा विभाग ने निरीक्षण में सामने आने वाली कमियों को दूर करने और शिकायतों का समाधान करने पर भी जोर दिया है। टीम को निरीक्षण रिपोर्ट उसी दिन ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर अपलोड करनी होगी। इस व्यवस्था का उद्देश्य सरकारी स्कूलों में जवाबदेही बढ़ाना और पढ़ाई सहित अन्य सुविधाओं में सुधार लाना है।
0 comments:
Post a Comment