8वें वेतन आयोग में DA-DR मर्ज होगा या नहीं? जानिए ताजा अपडेट

नई दिल्ली। 8वें वेतन आयोग को लेकर केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के बीच महंगाई भत्ता (DA) और महंगाई राहत (DR) को लेकर चर्चा तेज है। कर्मचारी संगठन मांग कर रहे हैं कि DA और DR को मूल वेतन और पेंशन में शामिल किया जाए। हालांकि, अभी तक इस संबंध में कोई आधिकारिक फैसला सामने नहीं आया है।

DA-DR पर क्या है ताजा अपडेट?

8वें वेतन आयोग की अगली बैठक 22 और 23 अक्टूबर को मुंबई में प्रस्तावित है। आयोग वेतन, पेंशन और भत्तों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विचार कर रहा है। कर्मचारी संगठनों ने न्यूनतम वेतन, फिटमेंट फैक्टर और DA-DR में बदलाव सहित कई मांगें रखी हैं। लेकिन इन मांगों को फिलहाल प्रस्ताव के तौर पर ही देखा जाना चाहिए।

DA और DR में क्या अंतर है?

महंगाई भत्ता यानी DA नौकरी कर रहे केंद्रीय कर्मचारियों को दिया जाता है, जबकि महंगाई राहत यानी DR पेंशनभोगियों और पारिवारिक पेंशन पाने वालों को मिलती है। दोनों का उद्देश्य महंगाई के प्रभाव को कम करना है और आम तौर पर साल में दो बार इनमें संशोधन होता है।

कब मिल सकती है राहत?

आयोग को अपनी रिपोर्ट सौंपने के लिए गठन से लगभग 18 महीने का समय दिया गया है। इस आधार पर रिपोर्ट मई-जून 2027 के आसपास आने की संभावना जताई जा रही है, हालांकि यह अंतिम तारीख नहीं है। रिपोर्ट के बाद सिफारिशों पर केंद्र सरकार का फैसला महत्वपूर्ण होगा।

आपको बता दें की फिलहाल DA-DR को मूल वेतन और पेंशन में मर्ज करने की पुष्टि नहीं हुई है। कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को अंतिम निर्णय के लिए आयोग की सिफारिशों और सरकार की आधिकारिक घोषणा का इंतजार करना होगा।

0 comments:

Post a Comment