बिहार में इस सड़क का होगा चौड़ीकरण, 4 जिलों के लिए बड़ी खुशखबरी!

पटना। बिहार में सड़क परिवहन को बेहतर बनाने के लिए स्टेट हाईवे-95 (SH-95) के विकास की तैयारी है। मानसी-फनगो हॉल्ट-सिमरी बख्तियारपुर सड़क को चौड़ा करने के साथ मजबूत भी बनाया जाएगा। इस परियोजना से खगड़िया, सहरसा, मधेपुरा और सुपौल जिले के लोगों को बेहतर कनेक्टिविटी मिलने की उम्मीद है।

आपको बता दें की इस सड़क के अपग्रेड होने से स्थानीय लोगों के साथ यात्रियों और कारोबारियों को भी फायदा मिल सकता है। इससे आसपास के इलाकों में आवागमन आसान होने और व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलने की संभावना है।

₹781.65 करोड़ से होगा सड़क का विकास

इस सड़क परियोजना के लिए 781.65 करोड़ रुपये का ठेका दिया गया है। योजना के तहत करीब 28.080 किलोमीटर सड़क को विकसित किया जाएगा। सड़क खगड़िया जिले के मानसी में एनएच-31 से शुरू होकर सहरसा जिले के सिमरी बख्तियारपुर में एनएच-107 (नया एनएच-231) तक जाएगी।

इसमें खगड़िया जिले में 14.125 किलोमीटर और सहरसा जिले में 13.955 किलोमीटर सड़क शामिल है। चौड़ीकरण और मजबूतीकरण से सड़क पर सफर पहले के मुकाबले अधिक सुविधाजनक होने की उम्मीद है।

चार जिलों के लोगों को मिलेगा फायदा

SH-95 के बेहतर होने से खगड़िया, सहरसा, मधेपुरा और सुपौल के बीच सड़क संपर्क को मजबूती मिल सकती है। इससे लोगों को एक जगह से दूसरी जगह आने-जाने में सहूलियत होगी। साथ ही, स्थानीय बाजारों तक पहुंच आसान होने से व्यापार और आर्थिक गतिविधियों को भी लाभ मिलने की संभावना है।

कात्यायनी मंदिर जाने वालों को भी राहत

इस परियोजना से प्रसिद्ध कात्यायनी मंदिर तक पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को भी सुविधा मिलने की उम्मीद है। सड़क बेहतर होने से धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिल सकता है। परियोजना को अगले साल बरसात से पहले पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। यदि काम निर्धारित समय पर पूरा होता है, तो क्षेत्र के लोगों को बेहतर सड़क सुविधा के साथ कनेक्टिविटी का भी लाभ मिल सकता है।

0 comments:

Post a Comment