शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने गोपालगंज में एक कार्यक्रम के दौरान इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आदर्श आचार संहिता लागू होने के कारण तबादले की प्रक्रिया रोक दी गई थी। इसके समाप्त होने के बाद प्रक्रिया फिर शुरू करने की तैयारी है।
अब तक 21,940 शिक्षकों का हुआ तबादला
शिक्षा मंत्री के मुताबिक, बिहार राज्य शिक्षक स्थानांतरण नियमावली, 2026 के तहत पहले चरण में कुल 81,790 आवेदन मिले थे। इनमें 61,123 आवेदन सरप्लस शिक्षकों, 9,244 आपसी सहमति से तबादले और 11,423 अंतरजिला स्थानांतरण से संबंधित थे। इनमें से अब तक 21,940 शिक्षकों का स्थानांतरण किया जा चुका है।
25 हजार कर्मियों के भुगतान के लिए 195 करोड़ रुपये
शिक्षा मंत्री ने वित्त रहित शिक्षण संस्थानों के शिक्षकों और कर्मचारियों के बकाया भुगतान पर भी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि करीब 25 हजार कर्मियों के भुगतान के लिए 195 करोड़ रुपये उपलब्ध कराए गए हैं। राशि का भुगतान डीबीटी के माध्यम से किया जा रहा है।
शिक्षकों के लिए जरूरी बात: सामान्य स्थानांतरण पोर्टल नवंबर के दूसरे सप्ताह में खोलने की योजना बताई गई है। आवेदन की सटीक तारीख और अन्य दिशा-निर्देशों के लिए शिक्षा विभाग की आधिकारिक सूचना पर नजर रखें।

0 comments:
Post a Comment