8 सरकारी बैंकों की FD पर कितना ब्याज?
अलग-अलग सरकारी बैंकों में एफडी की ब्याज दरें अलग हो सकती हैं। उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, बैंक ऑफ इंडिया और इंडियन ओवरसीज बैंक में एक साल की एफडी पर 6.5% ब्याज दर के हिसाब से 1 लाख रुपये की जमा राशि बढ़कर करीब 1,06,660 रुपये हो सकती है।
वहीं, बैंक ऑफ महाराष्ट्र में 6.4% की दर पर मैच्योरिटी राशि लगभग 1,06,555 रुपये बनती है। बैंक ऑफ बड़ौदा, केनरा बैंक, पंजाब नेशनल बैंक और भारतीय स्टेट बैंक में 6.25% की दर के हिसाब से करीब 1,06,398 रुपये मिल सकते हैं। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में 6.1% की ब्याज दर पर यह रकम लगभग 1,06,241 रुपये हो सकती है।
FD कराने से पहले इन बातों का रखें ध्यान
एफडी में निवेश करने से पहले संबंधित बैंक की मौजूदा ब्याज दर, अवधि और ब्याज भुगतान के नियम जरूर जांच लें। वरिष्ठ नागरिकों को कुछ बैंकों में अतिरिक्त ब्याज भी मिल सकता है। ध्यान रखें कि वास्तविक मैच्योरिटी राशि बैंक की गणना पद्धति और एफडी की शर्तों के अनुसार थोड़ी अलग हो सकती है। इसलिए निवेश करने से पहले बैंक से सटीक रिटर्न की जानकारी लेना बेहतर रहेगा।

0 comments:
Post a Comment