8वें वेतन आयोग में कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले! दोगुनी हो सकती है बेसिक सैलरी

नई दिल्ली। देशभर के लाखों केंद्रीय कर्मचारी 8वें वेतन आयोग की सिफारिशों का इंतजार कर रहे हैं। इस बीच मुंबई में कर्मचारी संगठनों और यूनियनों के प्रतिनिधियों के साथ आयोग की दो दिवसीय परामर्श बैठक हो रही है। कर्मचारियों की नजर इस बात पर है कि नए वेतन ढांचे में बेसिक सैलरी कितनी बढ़ेगी और कुल वेतन पर इसका क्या असर पड़ेगा।

फिटमेंट फैक्टर 2 हुआ तो कितना बढ़ेगा वेतन?

अगर 8वां वेतन आयोग फिटमेंट फैक्टर 2 रखने की सिफारिश करता है और सरकार इसे स्वीकार कर लेती है, तो गणना के आधार पर मूल वेतन दोगुना हो सकता है। उदाहरण के लिए, 21,700 रुपये की मौजूदा बेसिक सैलरी बढ़कर 43,400 रुपये हो सकती है। वहीं, शुरुआती 18,000 रुपये की बेसिक सैलरी को आधार बनाया गया तो यह 36,000 रुपये होगी।

हालांकि, ये केवल संभावित गणनाएं हैं। फिटमेंट फैक्टर और वेतन निर्धारण का अंतिम फैसला सरकार की स्वीकृति और आयोग की सिफारिशों पर निर्भर करेगा।

DA और HRA से कुल वेतन पर क्या पड़ेगा असर?

कर्मचारियों की ग्रॉस सैलरी सिर्फ बेसिक पे से तय नहीं होती। इसमें महंगाई भत्ता (DA), मकान किराया भत्ता (HRA), ट्रांसपोर्ट अलाउंस और अन्य लागू भत्ते भी शामिल होते हैं। नए वेतन ढांचे में DA को बेसिक पे में समायोजित करके दोबारा शून्य से तय किया जा सकता है, जबकि HRA और परिवहन भत्ते की गणना संबंधित नियमों के अनुसार होगी।

इसलिए बेसिक सैलरी दोगुनी होने का मतलब यह नहीं है कि कुल वेतन भी ठीक दोगुना हो जाएगा। वास्तविक बढ़ोतरी भत्तों, कटौतियों और सरकार द्वारा तय किए जाने वाले नए वेतन नियमों पर निर्भर करेगी।

कर्मचारियों को किस बात का इंतजार?

केंद्रीय कर्मचारी अब आयोग की सिफारिशों और सरकार के अंतिम फैसले पर नजर बनाए हुए हैं। फिटमेंट फैक्टर, भत्तों और संशोधित वेतन संरचना को लेकर स्पष्ट जानकारी सामने आने के बाद ही यह तय हो सकेगा कि अलग-अलग वेतन स्तरों के कर्मचारियों की तनख्वाह में कितना इजाफा होगा।

0 comments:

Post a Comment