खुशखबरी की बहार! यूपी में निकली बड़ी भर्ती, 3 नवंबर से शुरू होंगे आवेदन

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने 1,156 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इसमें जूनियर इंजीनियर (मैकेनिकल), टेक्निकल असिस्टेंट, मैकेनिक और असिस्टेंट स्टोरकीपर समेत आठ श्रेणियों के पद शामिल हैं।

3 नवंबर से कर सकेंगे आवेदन

इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 3 नवंबर 2026 से शुरू होंगे। इच्छुक अभ्यर्थी 25 नवंबर 2026 तक फॉर्म भर सकेंगे। आवेदन शुल्क 25 रुपये निर्धारित है, जबकि फॉर्म में सुधार और शुल्क समायोजन की अंतिम तारीख 2 दिसंबर 2026 है।

योग्यता और चयन प्रक्रिया

आवेदन के लिए PET-2025 में शामिल होना और स्कोरकार्ड होना जरूरी है। पद के अनुसार संबंधित तकनीकी या इंजीनियरिंग योग्यता मांगी गई है। चयन के लिए PET-2025 के अंकों के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग और मुख्य लिखित परीक्षा होगी।

यहां करें आवेदन: इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट https://upsssc.gov.in/ पर जाकर भर्ती का नोटिफिकेशन देख सकते हैं और आवेदन संबंधी निर्देश प्राप्त कर सकते हैं। फॉर्म भरने से पहले पदवार योग्यता और पात्रता की जांच जरूर करें।

0 comments:

Post a Comment