खुशखबरी का खुला पिटारा, बिहार में एक साथ 2 बड़ी भर्ती, जल्दी करें आवेदन

पटना। बिहार में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। बिहार तकनीकी सेवा आयोग (BTSC) ने दो अलग-अलग भर्तियों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इनमें फूड सेफ्टी ऑफिसर और मत्स्य प्रसार पदाधिकारी के पद शामिल हैं। दोनों भर्तियों के जरिए कुल 336 पदों पर नियुक्तियां की जानी हैं। इच्छुक उम्मीदवार निर्धारित समय सीमा के भीतर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

1. फूड सेफ्टी ऑफिसर के 105 पदों पर भर्ती

BTSC ने फूड सेफ्टी ऑफिसर के 105 पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की घोषणा की है। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन 25 सितंबर 2026 से शुरू होंगे और आवेदन करने की अंतिम तारीख 24 अक्टूबर 2026 निर्धारित की गई है।

इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों की आयु 21 से 37 वर्ष के बीच होनी चाहिए। हालांकि, आरक्षित वर्गों को नियमानुसार आयु सीमा में छूट मिल सकती है। शैक्षणिक योग्यता और अन्य पात्रता शर्तों की जानकारी आधिकारिक नोटिफिकेशन में देखना जरूरी है।

2. मत्स्य प्रसार पदाधिकारी के 231 पदों पर मौका

दूसरी भर्ती मत्स्य प्रसार पदाधिकारी यानी फिशरीज एक्सटेंशन ऑफिसर के पदों के लिए निकाली गई है। इस अभियान के तहत कुल 231 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। ये पद बिहार सरकार के डेयरी, मत्स्य एवं पशु संसाधन विभाग के मत्स्य निदेशालय के अंतर्गत हैं।

इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 24 सितंबर 2026 से 23 अक्टूबर 2026 तक किए जा सकते हैं। संबंधित पद के लिए जरूरी शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा और चयन प्रक्रिया की जानकारी आयोग की आधिकारिक अधिसूचना में उपलब्ध होगी।

ऑनलाइन के द्वारा आवेदन कैसे करें?

दोनों भर्तियों के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवार बिहार तकनीकी सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट www.btsc.bihar.gov.in पर जाएं। वहां संबंधित भर्ती का नोटिफिकेशन पढ़ें और आवेदन लिंक के माध्यम से फॉर्म भरें। जरूरी दस्तावेज अपलोड करने के बाद, यदि आवेदन शुल्क लागू हो, तो उसका भुगतान करें और फॉर्म जमा करने के बाद उसकी रसीद सुरक्षित रखें।

0 comments:

Post a Comment