WBPSC भर्ती 2026: सब सर्वेयर के 1145 पदों पर होगी नियुक्ति, ऐसे करें अप्लाई

कोलकाता: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। पश्चिम बंगाल लोक सेवा आयोग (WBPSC) ने सब सर्वेयर के 1,145 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती के तहत भूमि अभिलेख एवं सर्वेक्षण निदेशालय में नियुक्तियां की जाएंगी। योग्य उम्मीदवार 20 अक्टूबर से 9 नवंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

1145 पदों पर होगी भर्ती

इस भर्ती का विज्ञापन संख्या 22/2024 है। आवेदन प्रक्रिया 20 अक्टूबर 2026 से शुरू हो चुकी है। आवेदन करने की अंतिम तारीख 9 नवंबर 2026 को दोपहर 3 बजे तक निर्धारित की गई है। चयनित उम्मीदवारों की नियुक्ति पश्चिम बंगाल में की जाएगी।

शैक्षणिक योग्यता क्या है?

सब सर्वेयर पद के लिए उम्मीदवार का माध्यमिक परीक्षा या समकक्ष परीक्षा पास होना जरूरी है। इसके साथ सर्वे इंजीनियरिंग में तीन साल का डिप्लोमा होना चाहिए। इसके अलावा, सर्वेयर ट्रेड में दो साल का ITI सर्टिफिकेट रखने वाले उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं, बशर्ते उनके पास निर्धारित कार्य में एक साल का अनुभव हो।

आयु सीमा और सैलरी

इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों की आयु 21 से 45 वर्ष निर्धारित की गई है। आयु की गणना 1 जनवरी 2024 के आधार पर होगी। आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी। वेतन की बात करें तो चयनित उम्मीदवारों को पे लेवल-7 के तहत 24,700 रुपये से 63,900 रुपये तक वेतनमान मिलेगा।

ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन

सबसे पहले WBPSC की आधिकारिक वेबसाइट https://psc.wb.gov.in/ पर जाएं। भर्ती से संबंधित नोटिफिकेशन संख्या 22/2024 को खोलें। ऑनलाइन आवेदन लिंक पर क्लिक करें। मांगी गई व्यक्तिगत, शैक्षणिक और अनुभव संबंधी जानकारी भरें। निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान करें। फॉर्म सबमिट करने से पहले सभी जानकारियां जांच लें। आवेदन पूरा होने के बाद फॉर्म की कॉपी डाउनलोड करके सुरक्षित रख लें।

0 comments:

Post a Comment