एक जगह मिलेंगी कई सुविधाएं
NPS Central पर सब्सक्राइबर्स अपने निवेश और खाते की जानकारी देख सकते हैं। इसके अलावा, योगदान का स्टेटस चेक करने, अकाउंट स्टेटमेंट डाउनलोड करने और प्रोफाइल से जुड़ी जानकारी अपडेट करने जैसी सुविधाएं भी मिलती हैं। इस प्लेटफॉर्म पर Protean, KFintech और CAMS की सेवाओं को एक साथ उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई है।
लॉगिन करना भी होगा आसान
अब मौजूदा NPS सब्सक्राइबर्स रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और जन्मतिथि के जरिए लॉगिन कर सकते हैं। इसके लिए मोबाइल पर आने वाले OTP से वेरिफिकेशन करना होगा। नए ग्राहक भी प्लेटफॉर्म के माध्यम से रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। इसमें KYC के लिए CKYC और DigiLocker जैसी सुविधाएं दी गई हैं।
निवेश से जुड़ी जानकारी भी मिलेगी
इस पोर्टल की मदद से अलग-अलग पेंशन स्कीम और फंड के प्रदर्शन, सुविधाओं तथा शुल्क की तुलना करना आसान हो सकता है। किसी समस्या की स्थिति में शिकायत दर्ज करने की सुविधा भी उपलब्ध है। इसके अलावा, NPS Swasthya से जुड़ने का विकल्प भी दिया गया है, जिसमें हेल्थ इंश्योरेंस की सुविधा शामिल है।
कहां इस्तेमाल करें NPS Central?
NPS सब्सक्राइबर्स www.npscentral.in पर जाकर इस प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल कर सकते हैं। हालांकि, निवेश का फैसला लेने से पहले संबंधित स्कीम के जोखिम और शुल्क की जानकारी जरूर समझें।

0 comments:
Post a Comment