यूपी में युवाओं की बल्ले-बल्ले, बड़ी भर्ती को लेकर आई खुशखबरी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग में 412 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू करने की घोषणा की है। इस भर्ती के तहत क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी और व्यायाम प्रशिक्षक के पद भरे जाएंगे।

16 अक्टूबर से शुरू हुए आवेदन

आयोग की ओर से इस भर्ती के लिए विज्ञापन संख्या 23-परीक्षा/2026 जारी किया गया है। योग्य अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन जमा करने की अंतिम तारीख 6 नवंबर 2026 निर्धारित की गई है। ऐसे में इच्छुक उम्मीदवारों को समय रहते आवेदन की प्रक्रिया पूरी करनी होगी।

किन पदों पर होगी भर्ती?

इस भर्ती अभियान में कुल 412 रिक्तियां शामिल हैं। ये पद उत्तर प्रदेश के युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल महानिदेशालय के अंतर्गत आते हैं। भर्ती मुख्य परीक्षा के माध्यम से की जाएगी। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को PET-2025 के रजिस्ट्रेशन नंबर के जरिए पोर्टल पर लॉगिन करना होगा।

युवाओं के लिए नौकरी पाने का मौका

उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे अभ्यर्थियों के लिए यह भर्ती एक अहम अवसर है। आवेदन से पहले उम्मीदवारों को आयोग की वेबसाइट पर जारी आधिकारिक विज्ञापन ध्यान से पढ़ लेना चाहिए, ताकि पदों की पात्रता, चयन प्रक्रिया और अन्य जरूरी शर्तों की जानकारी मिल सके।

0 comments:

Post a Comment