31 दिसंबर 2026 तक मिलेगा मौका
पहले आधार में ईमेल आईडी अपडेट कराने के लिए 75 रुपये का शुल्क देना पड़ता था। अब 1 जुलाई से 31 दिसंबर 2026 तक इस सेवा को मुफ्त करने की जानकारी दी गई है। ऐसे में आधार धारकों के पास अपनी ईमेल जानकारी सही कराने का मौका है। हालांकि, यह छूट ऐप के जरिए उपलब्ध संबंधित सेवा पर ही लागू होती है।
मोबाइल से अपडेट करें ईमेल आईडी?
ईमेल आईडी अपडेट करने के लिए सबसे पहले अपने स्मार्टफोन में आधिकारिक Aadhaar App इंस्टॉल करें या उसे अपडेट करें। इसके बाद ऐप में लॉगिन करके ईमेल अपडेट का विकल्प देखें। अपनी नई ईमेल आईडी दर्ज करें और ऐप में बताए गए निर्देशों के अनुसार सत्यापन पूरा करें। आवेदन जमा करने के बाद अपडेट का स्टेटस भी चेक करते रहें।
हर अपडेट पर नहीं मिलेगी मुफ्त सुविधा
ध्यान रखें कि ईमेल आईडी अपडेट की छूट को आधार में सभी बदलावों के लिए मुफ्त सुविधा न समझें। नाम, जन्मतिथि, मोबाइल नंबर या अन्य विवरणों में संशोधन के लिए अलग नियम और शुल्क लागू हो सकते हैं।
इसके अलावा, myAadhaar पोर्टल पर पहचान और पते से जुड़े दस्तावेज ऑनलाइन अपडेट करने की सुविधा अलग है। आधार से संबंधित किसी भी बदलाव से पहले UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट पर लागू नियम और अंतिम तारीख जरूर जांच लें।

0 comments:
Post a Comment