आवेदन प्रक्रिया 17 अक्टूबर 2026 से शुरू होगी और आवेदन करने की अंतिम तारीख 13 नवंबर 2026 निर्धारित की गई है। उम्मीदवारों को आवेदन करने से पहले पद के अनुसार योग्यता और आयु सीमा की जानकारी जरूर जांच लेनी चाहिए।
शैक्षणिक योग्यता क्या होनी चाहिए?
इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की शैक्षणिक योग्यता संबंधित पद के अनुसार अलग-अलग रखी गई है। कुछ पदों के लिए संबंधित इंजीनियरिंग विषय में डिग्री या डिप्लोमा मांगा गया है। वहीं, अन्य पदों के लिए बीकॉम, स्नातक डिग्री या शॉर्टहैंड, टाइपिंग और कंप्यूटर से संबंधित योग्यता।
कितनी मिलेगी सैलरी?
ITPO की इस भर्ती में चयनित उम्मीदवारों को पद के आधार पर 25,000 रुपये से लेकर 1,10,000 रुपये तक वेतन मिल सकता है। वास्तविक वेतन संबंधित पद के पे-स्केल और लागू सेवा नियमों के अनुसार निर्धारित होगा।
ITPO Recruitment 2026 के लिए कैसे करें आवेदन?
उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन करने के लिए इन चरणों का पालन कर सकते हैं:
ITPO भर्ती के आधिकारिक नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ें।
आवेदन पोर्टल jobapply.in पर जाएं और संबंधित भर्ती का लिंक देखें।
मांगी गई जानकारी भरकर आवेदन फॉर्म पूरा करें।
आवश्यक दस्तावेज और प्रमाणपत्र निर्धारित प्रारूप में अपलोड करें।
यदि आवेदन शुल्क लागू हो, तो उसका भुगतान करें।
फॉर्म जमा करने के बाद उसकी रसीद या प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।

0 comments:
Post a Comment