बाढ़ और सूखे से प्रभावित जिलों पर विशेष ध्यान
राज्य के 22 जिलों में बाढ़ के कारण सड़कें और अन्य बुनियादी ढांचे क्षतिग्रस्त हुए हैं। वहीं, 16 जिलों में कम बारिश के कारण कृषि गतिविधियां प्रभावित हुई हैं। इससे खेतों में काम घटने के चलते मजदूरों के सामने रोजगार का संकट पैदा हुआ है। ऐसे में मरम्मत और निर्माण से जुड़े कार्यों के जरिए काम उपलब्ध कराने पर जोर दिया जा रहा है।
125 दिनों तक रोजगार का प्रावधान
दी गई जानकारी के अनुसार, ‘विकसित भारत-जी राम जी योजना’ के तहत बिहार में प्रतिदिन मजदूरी की दर 300 रुपये बताई गई है। योजना में पात्र श्रमिकों को साल में 125 दिनों के रोजगार की गारंटी का प्रावधान है। योजना का खर्च केंद्र और राज्य सरकार मिलकर उठाते हैं।
जॉब कार्ड के लिए कहां करें आवेदन?
योजना के तहत काम पाने के लिए पात्र श्रमिकों के पास जॉब कार्ड होना जरूरी है। इसके लिए नजदीकी ग्राम पंचायत कार्यालय में संपर्क किया जा सकता है। आवेदन के समय आधार कार्ड, राशन कार्ड, बैंक पासबुक, पासपोर्ट साइज फोटो और मोबाइल नंबर जैसे दस्तावेज मांगे जा सकते हैं। आवेदन करने से पहले संबंधित पंचायत कार्यालय से जरूरी दस्तावेजों और प्रक्रिया की पुष्टि कर लें।

0 comments:
Post a Comment