12वीं पास युवाओं को मौका
दी गई जानकारी के अनुसार, भर्ती के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 12वीं पास रखी गई है। उम्मीदवारों की उम्र 18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। चयनित अभ्यर्थियों को पद के अनुसार हर महीने ₹19,900 से ₹21,700 तक वेतन मिल सकता है। आरक्षित वर्गों को नियमानुसार आयु सीमा में छूट मिलने की संभावना है।
कब से कब तक आवेदन?
इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 10 नवंबर 2026 से शुरू होकर 1 दिसंबर 2026 तक चलेगी। इच्छुक उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं और भर्ती से संबंधित अधिसूचना खोलें। पात्रता और आवेदन संबंधी निर्देश पढ़ने के बाद ऑनलाइन आवेदन लिंक पर क्लिक करें। मांगी गई जानकारी भरें, जरूरी दस्तावेज अपलोड करें और यदि आवेदन शुल्क लागू हो तो उसका भुगतान करें। अंत में फॉर्म जमा करके उसकी रसीद सुरक्षित रख लें।
ध्यान दें की आवेदन करने से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन में पदवार योग्यता, चयन प्रक्रिया, शुल्क और PET स्कोर से जुड़ी शर्तें जरूर जांच लें।

0 comments:
Post a Comment