हेल्थ डेस्क: हमारा शरीर कई तरह के चीजों से मिलकर बना हैं। इसलिए शरीर में स्वस्थ रखने के लिए इसे प्रतिदिन पोषक तत्वों की ज़रूरत होती हैं। आज इसी विषय में जानने की कोशिश करेंगे कुछ ऐसे पोषक तत्व के बारे में जो तत्व शरीर के लिए बेहद ज़रूरी हैं। इन चीजों का सेवन हर इंसान को प्रतिदिन करना चाहिए। तो आइये इसके बारे में जानते हैं विस्तार से।
प्रोटीन:
शरीर को प्रतिदिन प्रोटीन की ज़रूरत होती हैं। इससे शरीर का क्रिया कलाप सही तरीकों से होता हैं तथा शरीर में एनर्जी बनी रहती हैं। ये शरीर के विकास के लिए भी बेहद जरुरी है। इसलिए सभी व्यक्ति को रोजाना प्रोटीन युक्त आहार लेनी चाहिए। इसके लिए आप अंडे, मछली, दूध-दही , दालें, बीन्स और सोया का सेवन कर सकते है इसमें प्रोटीन की मात्रा सबसे अधिक होती हैं।
कार्बोहाइड्रेट:
कार्बोहाइड्रेट आपके शरीर की उर्जा को बनाए रखने में मदद करता है। इससे शरीर में ताकत आती हैं और थकान की समस्या से भी छुटकारा मिल जाता हैं। इसके लिए आप आलू, चावल, ओटस , ब्रेड को अपने आहार में शमिल कर सकते हैं। इसमें कार्बोहाइड्रेट की मात्रा सबसे अधिक होती हैं।
कैल्शियम:
कैल्शियम हमारे शरीर के लिए बेहद जरूरी हैं। ये हड्डियों को मजबूत करने का काम करता है। इससे शरीर की हड्डियां स्वस्थ रहती हैं। कैल्शियम के लिए आप प्रतिदिन दूध, दही, पनीर, सोया बीन्स, पालक , ब्रोकली जैसी हरी पत्तेदार सब्जियों का सेवन कर सकते हैं। इसमें कैल्शियम की मात्रा सबसे अधिक होती हैं।
वसा:
शरीर के लिए वसा बेहद ज़रूरी हैं। इससे इंसान का हेल्थ अच्छा रहता हैं तथा शरीर की कमजोरी दूर होती हैं। इसके लिए आप मांस ,मछली, घी, मक्खन और नट्स का सेवन कर सकते हैं। इसमें वसा की मात्रा अधिक पायी जाती है। लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि की वसा युक्त आहार आप ज्यादा मात्रा में ना लें क्योंकि अधिक वसा शरीर की चर्बी को बढ़ाता है।
0 comments:
Post a Comment