आज हम आपको दुनिया के उन सबसे गरीब देश के बारे में बताएंगे जिन देशों की सबसे अधिक जनसँख्या गरीबी रेखा के नीचे जीवनयापन करती है। तो आइये इसके बारे में जानते हैं विस्तार से।
1. हैती:
इस देश को दुनिया का सबसे गरीब देश माना जाता हैं। क्यों की यहां कुल जनसँख्या के 77% लोग गरीबी रेखा के नीचे रहने वाले हैं। 59% जनसँख्या के 2.42 डॉलर प्रतिदिन से कम कमाने और 24% जनसँख्या के 1.23 डॉलर प्रतिदिन से कम से भी कम पर गुजारा करते हैं। यही कारण हैं की इस देश को विश्व में सबसे अधिक गरीब माना गया है।
2. इक्वेटोरियल गिनी:
इस देश की 76.8% जनसँख्या गरीबी रेखा के नीचे रहती है। एक तेल समृद्ध देश होने के बावजूद इस देश में जीवन प्रत्याशा काफी कम है।
3. ज़िम्बाब्वे:
जहाँ की 72% जनसँख्या गरीबी रेखा के नीचे रह रही हैं। यहाँ पर 2008 में एक अमेरिकी डॉलर का मूल्य 4 लाख ज़िम्बाब्वे डॉलर तक पहुँच गया था।
4. कांगो (लोकतांत्रिक गणराज्य):
यह देश अफ्रीका महाद्वीप के सबसे गरीब देशों में गिना जाता है. इस देश में स्वास्थ्य और शिक्षा की स्थिति बहुत खराब है और 1,000 पैदा हुए बच्चों में से 111.7 बच्चे अपना पहला जन्मदिन मनाने से पहले ही मर जाते हैं।
5. स्वाज़ीलैंड:
अफ्रीका महाद्वीप के दक्षिण में स्थित यह देश दुनिया के सबसे गरीब देशों में से एक हैं। इस देश में पूरे विश्व में सबसे ज्यादा HIV/AIDS के रोगी हैं।
0 comments:
Post a Comment