हेल्थ डेस्क: साइंस की बात करें तो प्रोटीन युक्त आहार का सेवन इंसान के लिए बहुत जरुरी होता हैं। इससे इंसान की शारीरिक और मानसिक स्थिति अच्छी रहती हैं और इंसान खुद को ऊर्जावान महसूस करता हैं। आज इसी विषय में जानने की कोशिश करेंगे कुछ ऐसे आहार के बारे में जिसमे हाई प्रोटीन पाया जाता हैं। तो आइये इसके बारे में जानते हैं विस्तार से।
हाई प्रोटीन युक्त आहार :
अंडा
प्रोटीन युक्त अंडा सबसे पौष्टिक खाद्य पदार्थों में से एक है। इसमें हाई प्रोटीन पाया जाता हैं। ये आवश्यक विटामिन, खनिज, हेल्दी फैट, आंखों की रक्षा करने वाले एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है। इसलिए हमें रोजाना हमारे आहार में अंडे शामिल करने चाहिए।
ग्रीक दही
आम डेयरी प्रोडक्ट ग्रीक दही काफी गाढ़ी दही होती है। इसमें हाई प्रोटीन पाया जाता हैं। यह काफी टेस्टी और पोषक तत्वों से भरपूर होती है। इसके सेवन से इंसान के शरीर में तुरंत एनर्जी आती हैं और इंसान खुद को सेहतमंद महसूस करता हैं।
मसूर की दाल:
आपको बता दें की मसूर की दाल में हाई प्रोटीन पाया जाता हैं। इसमें फाइबर, फोलेट, मैंगनीज, आयरन, फॉस्फोरस, पोटेशियम और बी विटामिन से भरपूर होती है जो दिल के स्वास्थ को बनाए रखने, पाचन में मदद करने और ब्लड शूगर के लेवल को कंट्रोल करने में मदद करता है। इसलिए आप प्रतिदिन इसका सेवन करें।
बादाम
बादाम में एंटीऑक्सीडेंट, अनसैचुरेटेड फैटी एसिड और फाइबर के साथ साथ हाई प्रोटीन होता हैं। बादाम कई स्वास्थ्य लाभ भी देता हैं जैसे कार्डियोवैस्कुलर बीमारी से आपके दिल की रक्षा करना, सूजन को कम करना, त्वचा के स्वास्थ्य में सुधार और ब्लड शूगर के लेवल को कंट्रोल करने में मदद करता हैं। इसलिए आप सुबह की डाइट में बादाम को जरूर शामिल करें।
ओट्स :
आमतौर पर ब्रेकफास्ट के दौरान लोग ओट्स का सेवन करते हैं इसमें हाई प्रोटीन प्रोटीन पाया जाता हैं। जो शरीर को स्वस्थ और मजबूत बनाता हैं।
0 comments:
Post a Comment