रात में झटके से खुल जाती है नींद, तो हो सकती है ये बीमारी

हेल्थ डेस्क: साइंस की बात करें तो आज के वर्तमान समय में बहुत से लोग ऐसे हैं जिनकी नींद झटके से खुल जाती हैं। सही जानकारी नहीं होने के कारण लोग इस समस्या को नजरअंदाज कर देते हैं। आज इसी विषय में जानने की कोशिश करेंगे उस बीमारी के बारे में जिस बीमारी के कारण इंसान की नींद झटके से खुल जाती हैं। तो आइये इसके बारे में जानते हैं विस्तार से। 
स्लीप एपनिया :
यह एक ऐसी बीमारी हैं जिस बीमारी से पीड़ित व्यक्ति की सांस उस समय कुछ देर के लिए रुक जाती है, जब वह सो रहा हो। इस दौरान उनके शरीर को पूरी ऑक्सीजन नहीं मिल पाती है। सांस टूटने से उनकी आंख खुल जाती है और उठते ही वह तेजी से हांफने लगता है।  साथ ही साथ इंसान को अजीब सी घबराहट महसूस होती हैं। 

स्लीप एपनिया :
अगर किसी व्यक्ति को स्लीप एपनिया की समस्या है तो इन लोगों को अपनी रोजमर्रा की आदतों में बदलाव करना चाहिए। इनमें सबसे पहला नंबर आता है अपने वजन पर नियंत्रण रखना। हर रोज योग करना और हो सकते तो आधा घंटे की मॉर्निंग वॉक भी रोज करें। सोने की जगह और पॉश्चर बदल सकते हैं। एल्कोहॉल और स्मोकिंग से दूर रहें। अगर तब भी आराम महसूस ना हो तो डॉक्टर से जरूर मिलें।

स्लीप एपनिया होने के कारण :
शरीर में थकान, दिनभर आलस बना रहना। इससे मानसिक समस्याएं होना, डाइजेशन ठीक से ना होना, यादाश्त पर असर, कब्ज बने रहना साथ ही हर्ट फेलियर जैसी स्थिति के लिए कंडीशंस तैयार करने की वजह भी हो सकता है। 

0 comments:

Post a Comment