जानें, महिलाओं में कब वाइट डिस्चार्ज होना होता है नॉर्मल

हेल्थ डेस्क: इस दुनिया में लगभग सभी महिलाओं को वाइट डिस्चार्ज की समस्या होती हैं। यह समस्या कभी कभी महिलाओं के लिए खतरनाक होता हैं तो कभी इसे नॉर्मल माना जाता हैं। आज इसी विषय में जानने की कोशिश करेंगे उस समय के बारे में जिस समय वाइट डिस्चार्ज होना महिलाओं के लिए नॉर्मल होता हैं। तो आइये इसके बारे में जानते हैं विस्तार से।  
1 .मेडिकल साइंस के अनुसार आमतौर पर महिलाओं को वाइट डिस्चार्ज उनके पहले मासिक धर्म के बाद शुरू होता है। फिर यह हर महीने पीरियड्स के पहले और बाद में हो तो इसे सामान्य ही माना जाता है। महिलाओं को इससे चिंतित नहीं होनी चाहिए। क्यों की इस समय होने वाला वाइट डिस्चार्ज प्राकृतिक तरीके से वजाइना को साफ रखता है।

2 .शारीरिक संबंध के दौरान महिलाओं को गाढ़ा या पतला वाइट डिस्चार्ज हो सकता है। इसका रंग सफेद हो और इसमें किसी तरह की स्मेल ना आ रही हो तो यह सामान्य है। इसमें चिंता करने की कोई बात नहीं होती हैं। इस समय होने वाला वाइट डिस्चार्ज महिलाओं को तनावमुक्त रखता हैं। 

3 .ज्यादा तर महिलाओं को पीरियड्स सर्कल के दौरान कई प्रकार का वाइट डिस्चार्ज होता है। सामान्य स्थिति में एक दिन में एक चम्मच के आसपास साफ वाइट डिस्चार्ज होता है। इसे नॉर्मल माना जाता हैं। इस दौरान होने वाला वाइट डिस्चार्ज महिलाओं के वजाइना में संक्रमण होने से बचाता हैं। इस समय होने वाला वाइट डिस्चार्ज महिलाओं के लिए अच्छा माना जाता हैं। 

4 .महिला के शरीर में वाइट डिस्चार्ज कम या ज्यादा हो सकता है। ये महिलाओं के शारीरिक संरचना पर निर्भर करता हैं। लेकिन गर्भावस्था के दौरान या हॉर्मोन्स में बदलवा या वजाइनल इंफेक्शन के कारण वाइट डिस्चार्ज होना महिलाओं के लिए खतरनाक होता हैं। अगर किसी महिला के वाइट डिस्चार्ज कलर में बदलाव होता है और इससे तेज स्मेल आ सकती है तो महिलाओं को तुरंत डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए। 

0 comments:

Post a Comment