शारीरिक संबंध बनाने के बाद क्यों भावुक हो जाते हैं लोग

डेस्क: इस दुनिया में सभी लोग शारीरिक संबंध बनाना पसंद करते हैं लेकिन ज्यादा तर लोग शारीरिक संबंध बनाने के बाद भावुक हो जाते हैं। कुछ दिन पहले हुए एक स्टडी में यह पता चला की क्यों कुछ लोग शारीरिक संबंध बनाने के बाद भावुक हो जाते हैं। आज उसी स्टडी के बारे में जानने की कोशिश करेंगे। तो आइये इसके बारे में जानते हैं विस्तार से। 
इंटरनेशनल सोसाइटी फॉर सेक्शुअल मेडिसिन के अनुसार पोस्टक्वॉइटल डिस्फोरिया उस फीलिंग को कहते हैं जो अपनी इच्छा से बनाए गए शारीरिक संबंधों के बाद भी गहरे दुख या चिड़चिड़ेपन के रूप में आती है। इससे इंसान खुद को भावुक महसूस करता हैं। 

पोस्टक्वॉइटल डिस्फोरिया संबंध बनाने के बाद बहुत से लोगों को अलग-अलग तरह से प्रभावित करती है। कुछ लोगों को रोने का मन करता हैं तो कुछ लोग उदास हो जाते हैं। कभी कभी इससे लोगों के मन में तनाव भी उत्पन हो जाता हैं।  

कुछ शोधकर्ताओं का ये भी कहना हैं की संबंध बनाने के बाद भावुक होना हार्मोन पर भी निर्भर करता हैं। क्यों की जब आप संबंध बनाते हैं तो दिमाग डोपामीन रिलीज करता है जिससे आप इमोशनल फील करते हैं। इससे आप भावुक हो सकते हैं। 

अगर आप अपने पार्टनर के साथ संबंध बनाने के लिए तैयार नहीं हैं या मानसिक रूप से सहज नहीं हैं तो आपको चिड़चिड़ापन हो सकता है तथा आपको रोना भी आ सकता हैं। जरूरी नहीं कि यह समस्या सिर्फ महिलाओं में नजर आए स्टडीज में पुरुषों के साथ भी ऐसा देखा गया है।

0 comments:

Post a Comment