हेल्थ डेस्क: साइंस की बात करें तो इस दुनिया में जितने भी इंसान हैं उन सभी का ब्लड ग्रुप होता हैं। इस ब्लड ग्रुप के द्वारा हम इंसान के शारीरिक संरचना के बारे में पता लगा सकते हैं। कुछ दिन पहले कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने एक शोध के द्वारा उस ब्लड ग्रुप के पुरुषों के बारे में खुलासा किया जिस ब्लड ग्रुप के पुरुषों में पिता बनने की शक्ति सबसे ज्यादा होती हैं। आज इसी शोध के अनुसार जानने की कोशिश करेंगे की वो कौन सा ब्लड ग्रुप हैं जिस ब्लड ग्रुप के पुरुषों में पिता बनने की शक्ति सबसे ज्यादा होती हैं। तो आइये इसके बारे में जानते हैं विस्तार से।
शोध, डेली मेल में प्रकाशित एक खबर के अनुसार कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं में 948 पुरुषों के ब्लड सैम्पल को लेकर एक शोध किया। शोधकर्ताओं ने शोध करते हुए इस बात को जानने की कोशिश की की क्या ब्लड ग्रुप का संबंध प्रजनन छमता से होता हैं। इस शोध को करने के बाद शोधकर्ताओं ने खुलाशा किया की O पॉजिटिव और B पॉजिटिव ब्लड ग्रुप वाले पुरुषों पिता बनने की शक्ति सबसे ज्यादा होती हैं।
शोधकर्ताओं ने बताया की O पॉजिटिव और B पॉजिटिव ब्लड ग्रुप वाले पुरुषों के शुक्राणु और ब्लड ग्रुप वाले पुरुषों के शुक्राणुओं के मुकाबले ज्यादा ताकतवर होते हैं। इन पुरुषों के शरीर में प्रजनन करने की छमता ज्यादा होता हैं। शोधकर्ताओं ने बताया की इस ब्लड ग्रुप वाले पुरुषों के शरीर मेंटेस्टोस्टेरोन हार्मोन का निर्माण सबसे ज्यादा होता हैं। जिसके कारण इन्हे पिता बनने में ज्यादा परेशानी का सामना करना नहीं पड़ता हैं।
हालांकि शोधकर्ताओं का ये भी कहना हैं की ऐसा सभी O पॉजिटिव और B पॉजिटिव ब्लड ग्रुप वाले पुरुषों के साथ नहीं होता हैं। ये पुरुषों के सेहत और फिटनेश पर भी निर्भर करता हैं। इसलिए किसी भी ब्लड ग्रुप का पुरुष अगर बच्चे की प्लानिंग कर रहा हैं तो उसे सबसे पहले अपने फिटनेस पर ध्यान देना चाहिए और खान पान को बेहतर रखना चाहिए। इससे पिता बनने की शक्ति अधिक हो जाएगी। साथ ही साथ शरीर में भी एनर्जी बनी रहेगी।
0 comments:
Post a Comment