शरीर में हो इस चीज की कमी तो आते हैं चक्कर

आज के वर्तमान समय में बहुत से लोग ऐसे हैं जिन्हें चक्कर आने की समस्या होती हैं। लेकिन लोगों को इसके बारे में सही जानकारी नहीं होता हैं की आखिर क्यों उन्हें चक्कर आते हैं। आज इसी विषय में जानने की कोशिश करेंगे शरीर में होने वाले कुछ ऐसे चीज के कमी के बारे में जिस चीज की कमी होने से शरीर में चक्कर आने की समस्या होती हैं और इंसान खुद को अस्वस्थ और ऊर्जाहीन महसूस करता हैं। तो आइये इसके बारे में जानते हैं विस्तार से।
1 .आयरन की कमी, अगर किसी व्यक्ति के शरीर में आयरन की कमी हो तब उन्हें चक्कर आते हैं। क्यों की आयरन की कमी होने से शरीर में नए ब्लड का निर्माण होना रूप जाता हैं। जिससे इंसान को बार बार चक्कर आते हैं। इसलिए सभी व्यक्ति को इससे सावधान रहना चाहिए और इस कमी से छुटकारा पाने के लिए आयरन युक्त आहार का सेवन करना चाहिए ताकि उन्हें चक्कर आने की समस्या से छुटकारा मिल सके।

2 .विटामिन ई की कमी, जब इंसान के शरीर में विटामिन ई की कमी हो जाती हैं तब ब्रेन के सेल्स कमजोर हो जाते हैं। जिससे ब्रेन के न्यूरो सिस्टम की कार्य प्रणाली प्रभावित होती हैं। इससे इंसान को बार बार चक्कर आते हैं। साथ ही साथ उनके दिमाग में चिड़चिड़ापन की समस्या बनी रहती हैं और इंसान खुद को तनावग्रस्त महसूस करता हैं। इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए आप विटामिन ई युक्त आहार का सेवन करें।

3 .हीमोग्लोबिन की कमी, अगर किसी व्यक्ति के शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी हो जाती हैं तब उनके शरीर का ब्लड सर्कुलेशन अनियंत्रित हो जाता हैं। जिससे उन्हें चक्कर आने की समस्या होती हैं। इस समस्या को आप बिल्कुल भी नजरअंदाज ना करें। अगर आपको बार बार चक्कर आते हैं तो आप अपना ब्लड टेस्ट कराएं और आयरन युक्त आहार का सेवन करें।

4 .पानी की कमी, शरीर में पानी की कमी होने पर भी चक्कर आने की समस्या होती हैं। क्यों की पानी की कमी होने से शरीर में ऑक्सीजन का फ्लो सही तरीकों से नहीं होता हैं। जिससे ब्रेन की कार्य प्रणाली प्रभावित होती हैं और इंसान को चक्कर आने लगते हैं। इसलिए अगर किसी व्यक्ति को बार बार चक्कर आते हैं तो उन्हें भरपूर पानी का सेवन करना चाहिए। साथ ही साथ डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए।

0 comments:

Post a Comment