ये हैं सबसे कम उम्र में परमवीर चक्र पाने वाले सैनिक

नई दिल्ली: परमवीर चक्र भारत का सबसे बड़ा सैन्य सम्मान हैं। अब तक 21 भारतीय वीरों को इस सम्मान से सम्मानित किया जा चूका हैं। आज इसी विषय में जानने की कोशिश करेंगे उस सैनिक जे बारे में जिन्हे सबसे कम उम्र में परमवीर चक्र से सम्मानित किया गया था। तो आइये इसके बारे में जानते हैं विस्तार से। 
लेफ्टिनेंट अरुण खेत्रपाल :
21 साल की उम्र में लेफ्टिनेंट अरुण खेत्रपाल को भारत सरकार में परमवीर चक्र से सम्मानित किया था।लेफ्टिनेंट अरुण खेत्रपाल 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध में दुश्मन के दांत खट्टे कर दिए थे। इनकी बहादुरी की मिसाल लोगों के लिए एक उपदेश की तरह हैं। अरुण खेत्रपाल ने लड़ाई के दौरान पंजाब-जम्मू सेक्टर के शकरगढ़ में शत्रु सेना के 10 टैंक नष्ट किए थे। इन्होने पाकिस्तानी सेना को पूरी तरह से भूल चटा दिया था। इनके इसी पराक्रम से  सिर्फ 21 साल की उम्र में उन्हें परमवीर चक्र से नवाजा गया था। 

आपको बता दें की अरुण खेत्रपाल के इंडियन मिलिटरी अकैडमी (आईएमए) से निकलते ही पाकिस्तान के साथ जंग शुरू हो गई थी। अरुण ने खुद उस जंग में भाग लेने की इच्छा अपने अधिकारियों से जताई थी। अरुण के पिता ब्रिगेडियर एमएल खेत्रपाल भी उस जंग में दुशमन से लोहा ले रहे थे।

लेफ्टिनेंट अरुण खेत्रपाल  भारत-पाकिस्तान युद्ध में विरोधी सेना से लोहा लेते हुए 16 दिसंबर 1971 को वीरगति को प्राप्त हुए। सेकेंड लेफ्टिनेंट खेत्रपाल के शौर्य तथा बलिदान को देखते हुए उन्हें मरणोपरांत परमवीर चक्र से सम्मानित किया गया। उनके सम्मान में एनडीए के परेड ग्राउंड का नाम खेत्रपाल ग्राउंड रखा गया है। इंडियन मिलिट्री अकैडमी में एक ऑडिटोरियम और गेट्स उनके नाम पर है। 

0 comments:

Post a Comment