डेस्क: क्या आप जानते हैं की भारत देश का सबसे पढ़ा लिखा इंसान कौन हैं और उनके पास कौन कौन सी डिग्रियां हैं। आज उस इंसान के बारे में जानने की कोशिश करेंगे जिसे भारत का सबसे पढ़ा लिखा इंसान माना जाता हैं। उनकी डिग्रियां को देख कर आप हैरान रह जायेंगे। तो आइये इनके बारे में जानते हैं विस्तार से।
कांग्रेस नेता डॉ. श्रीकांत जिचकर को भारत में सर्वाधिक योग्य व्यक्ति के तौर पर जाना जाता हैं। इनका नाम लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में भी दर्ज है। ये अकेले ऐसे इंसान हैं जिनके पास 20 डिग्रियो थे। इन्होंने ये रिकॉर्ड केवल 24 साल ही उम्र में ही हासिल कर लिया था।
श्रीकांत जिचकर ने अपने करियर की शुरुआत एक डॉक्टर के रूप में की इसके लिए उन्होंने MBBS, MD की डिग्री हासिल की।
डॉ. श्रीकांत जिचकर जी का जन्म सन 1954 में महाराष्ट्र में स्थित नागपुर के निकट हुआ था. डॉ. श्रीकांत जिचकर ने सबसे पूर्व एमबीबीएस की डिग्री प्राप्त की। उसके पश्चात अनेक अलग-अलग रिसर्च भी किये। इतना ही नहीं इनकी लाइब्रेरी में लगभग 52 हजार किताबें भी थीं।
श्रीकांत जिचकर ने इन 10 विषयों में मास्टर्स की डिग्री हासिल की M.A. (लोक प्रशासन), M.A. (Sociology), M.A. (अर्थशास्त्र), M.A. (संस्कृत), M.A. (इतिहास ), M.A.(इंग्लिश साहित्य), M.A. (दर्शनशास्त्र), M.A. (राजनीति शास्त्र ), M.A. (प्राचीन भारतीय इतिहास, संस्कृति और पुरातत्व ), M.A (मनोविज्ञान ).
श्रीकांत ने कानून की पढाई के लिए LL.B पोस्ट ग्रेजुएशन इन इंटरनेशनल लॉ LL.M. की डिग्री ली।
डॉ श्रीकांत जिचकर ने 1978 में सिविल सर्विसेज परीक्षा दिए। जिसमें उन्हें IPS (इंडियन पुलिस सर्विस) विभाग मिला। उन्होंने IPS ज्वाइन नहीं किया और पुनः 1980 में सिविल सर्विसेज परीक्षा दी इस बार उन्हें IAS (इंडियन एडमिनिस्ट्रेटिव सर्विसेज) मिला।
0 comments:
Post a Comment