गोपालगंज जिले के किस प्रखंड में कब होगा पंचायत चुनाव, जानिए

न्यूज डेस्क: बिहार के गोपालगंज जिले से एक अच्छी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के अनुसार गोपालगंज जिले में 10 चरणों में पंचायत चुनाव कराये जाएंगे। इसको लेकर राज्य निर्वाचन आयोग के द्वारा दिशा निर्देश भी जारी कर दिया गया हैं।

खबर के अनुसार  गोपालगंज जिले में 29 सितंबर से लेकर 12 नवंबर तक चुनाव होंगे। इसको लेकर जिला प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली हैं। साथ ही साथ गोपालगंज जिले के किस प्रखंड में कब चुनाव होगा इसकी अधिसूचना भी जारी कर दिया गया हैं।

गोपालगंज जिले के किस प्रखंड में कब होगा पंचायत चुनाव, जानिए?

29 सितंबर को  विजयीपुर प्रखंड में मतदान होंगे।

08 अक्टूबर को भोरे प्रखंड में मतदान होंगे।

20 अक्टूबर को कटेया व पंचदेवरी प्रखंड में मतदान होंगे।

24 अक्टूबर को हथुआ प्रखंड में मतदान होंगे।

03 नवंबर  को उचकागांव व फुलवरिया प्रखंड में मतदान होंगे।

15 नवंबर को कुचायकोट प्रखंड में मतदान होंगे।

24 नवंबर को थावे व मांझा प्रखंड में मतदान होंगे।

29 नवंबर को गोपालगंज व सिधवलिया प्रखंड में मतदान होंगे।

08 दिसंबर को बरौली प्रखंड में मतदान होंगे।

12 दिसंबर को बैकुंठपुर प्रखंड में मतदान होंगे।

0 comments:

Post a Comment