राजस्थान पोस्टल सर्कल में 22 पदों पर वैकेंसी, ऐसे करें अप्लाई

न्यूज डेस्क: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए राजस्थान पोस्टल सर्कल में 22 पदों पर वैकेंसी निकली हैं। इसके लिए राजस्थान पोस्टल सर्कल ने अपने आधिकारिक वेबसाइट पर नोटिश जारी किया हैं। आप नोटिश को पढ़ें और अप्लाई करें। 

पदों का विवरण : राजस्थान पोस्टल सर्कल में मल्टी टास्किंग स्टाफ के 5, छंटाई सहायक के एक, डाक सहायक के 8, और डाकिया के 8 पदों पर भर्ती को लेकर आवेदन मांगे हैं। 

योग्यता : इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की योग्यता मान्यता प्राप्त संस्थान से पदों के अनुसार 10वीं, 12वीं पास होनी चाहिए।

चयन प्रक्रिया : राजस्थान पोस्टल सर्कल के इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन मेरिट के आधार पर किया जायेगा। इसको लेकर कोई एग्जाम नहीं होगा। 

आवेदन प्रक्रिया : इच्छुक उम्मीदवार राजस्थान पोस्टल सर्कल के आधिकारिक वेबसाइट पर जा कर प्रकाशित नोटिफिकेशन को पढ़ें और आवेदन करें। 

आधिकारिक वेबसाइट : www.indiapost.gov.in

आवेदन करने की अंतिम तिथि : 6 दिसंबर 2021

नौकरी करने का स्थान : जयपुर, जोधपुर, अजमेर, कोटा, उदयपुर। 

0 comments:

Post a Comment