खबर के अनुसार राज्य के राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के मंत्री रामसूरत राय ने जानकारी देते हुए कहा है कि हम अब राजस्व अधिकारियों का कार्य क्षेत्र बढ़ाने जा रहे हैं। बहुत जल्द इनके कार्य में विस्तार किया जायेगा। साथ ही साथ इनकी सुविधा भी बढ़ाई जाएगी।
आपको बता दें की बिहार में कुछ दिन पहले जाति आवास एवं आय प्रमाण पत्र जारी करने का अधिकार भी राजस्व अधिकारियों को दिया गया था। अब जमीन दाखिल-खारिज की नई व्यवस्था में राजस्व अधिकारियों को शामिल किया जा सकता हैं।
मंत्री ने कहा की राजस्व अधिकारियों के पुराने बैच को अब अंचल अधिकारी में प्रोन्नति भी दी जाएगी। इसको लेकर तैयारी चल रही हैं। उन्होंने कहा की राज्य में अंचल अधिकारियों के पास पहले से ही काफी ज्यादा दायित्व हैं। इसलिए राजस्व अधिकारियों की जिम्मेदारी बढ़ाई जाएगी।
0 comments:
Post a Comment