खबर के अनुसार सरकारी नौकरी करने वाले पति-पत्नी में से एक की भी मौत हो जाती हैं तो अब आश्रित परिवार को भी अनुकंपा के आधार पर सरकारी नौकरी दिया जायेगा। इसको लेकर बिहार सरकार के द्वारा भी स्वीकृति दे दी गई हैं।
आपको बता दें की इससे पहले बिहार में पति-पत्नी दोनों के सेवा में रहने पर किसी एक की मौत होने की स्थिति में उनके परिवार को अनुकंपा पर नौकरी नहीं मिलती थी। लेकिन सरकार ने अब इस स्थिति में भी अनुकंपा पर नौकरी देने की स्वीकृति दी हैं।
वहीं सामान्य प्रशासन विभाग ने कहा की अनुकंपा बहाली में जिस वर्ग में उन्हें नियुक्ति दी जाएगी, उसके लिए उम्मीदवार को निर्धारित योग्यता की शर्तें को पूरा करना होगा। योग्यता पूरी करने के बाद ही उन्हें सरकारी सेवा में रखा जायेगा।
0 comments:
Post a Comment