शिमला, कांगड़ा, मंडी, कुल्लू, ऊना, चंबा में नर्स के 89 पदों पर भर्तियां

न्यूज डेस्क: हिमाचल प्रदेश के शिमला, कांगड़ा, मंडी, कुल्लू, ऊना, चंबा में नर्स के 89 पदों पर भर्तियां होने वाली हैं। इसके लिए स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने शेड्यूल जारी कर दिया है। यह भर्तियां सीधे मैरिट के आधार पर किया जायेगा।

खबर के अनुसार ये भर्तियां बैच के आधार पर होगी। सामान्य वर्ग के लिए 2010 से 2012 बैच के लिए काउंसिलिंग निर्धारित की है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार काउंसिलिंग प्रक्रिया में भाग लेकर नर्स की नौकरी प्राप्त कर सकते हैं। यह नौकरी संविदा पर आधारित होगी।

शिमला, कांगड़ा, मंडी, कुल्लू, ऊना, चंबा में नर्स के 89 पदों पर भर्तियां।

शिमला, सोलन व सिरमौर में काउंसिलिंग की तिथि 07 मार्च 2022

कांगड़ा में काउंसिलिंग की तिथि 08 मार्च 2022

बिलासपुर व हमीरपुर में काउंसिलिंग की तिथि 09 मार्च 2022

मंडी में काउंसिलिंग की तिथि 10 मार्च 2022

किन्नौर, कुल्लू, ऊना, चंबा व लाहुल स्पीति में काउंसिलिंग की तिथि 11 मार्च 2022

नोट : आपको बता दें की स्टाप नर्स के पदों पर भर्ती को लेकर काउंसिलिंग स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण प्रशिक्षण संस्थान परिमहल कसुम्पटी में सुबह नौ बजे होगी। यह काउंसिलिंग  होगी। आप अपने दस्तावेजों के साथ यहां उपस्थित हो सकते हैं।

0 comments:

Post a Comment