खबर के अनुसार ताजमहल में 27, 28 फरवरी और 1 मार्च को फ्री में प्रवेश मिलेगा। 27 और 28 फरवरी को दोपहर दो बजे से सूर्यास्त तक आप फ्री में ताजमहल देख सकते हैं। जबकि एक मार्च को सूर्योदय से सूर्यास्त तक नि:शुल्क ताज का दीदार कर सकते हैं।
आपको बता दें की पांचवें मुगल बादशाह शाहजहां के 367 उर्स के मौके पर भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण ने यह फैसला लिया गया है की पर्यटकों को ताजमहल में निशुल्क एंट्री कराई जाएगी। इसके लिए भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण ने दिशा निर्देश भी जारी कर दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार एक वर्ष में केवल एक समय ही ऐसा हैं जब पर्यटकों को शाहजहां और उनकी पत्नी मुमताज की मूल कब्रों को देखने के लिए तहखाने में प्रवेश करने की अनुमति दी जाती हैं। इसलिए आप भी आकर ताजमहल का दीदार कर सकते हैं।
0 comments:
Post a Comment