खबर के अनुसार कल शाम बिहार कैबिनेट की हुई बैठक में पाटलिपुत्र बस टर्मिनल के विस्तार के लिए पहाड़ी के आसपास पांच एकड़ जमीन अधिग्रहण का फैसला किया गया हैं। इसको लेकर सरकार के द्वारा दिशा निर्देश जारी किये गए हैं।
बता दें की जमीन अधिग्रहण के लिए 59.75 करोड़ रुपये की राशि मंजूर की गई है। इस पैसे से उन किसानों को मुआवजा दिया जायेगा जिन किसानों की जमीन इस अधिग्रण में जाएगी। इसके लिए सभी प्रकार की तैयारियां कर ली गई हैं।
मिली जानकारी के अनुसार बिहार सरकार पाटलिपुत्र बस टर्मिनल को बड़े स्तर पर विकसित करने जा रही हैं। इसको लेकर जमीन अधिग्रण करने का फैसला लिया गया हैं। जमीन अधिग्रहण के बाद पाटलिपुत्र बस टर्मिनल का विस्तार किया जायेगा।
0 comments:
Post a Comment