पटना : बिहार तकनीकी सेवा आयोग में 958 पदों पर भर्तियां

न्यूज डेस्क: बिहार में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए पटना से अच्छी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक बिहार तकनीकी सेवा आयोग में 958 पदों पर भर्तियां निकली हैं। इसके लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नोटिश जारी किया गया हैं। इच्छुक उम्मीदवार प्रकाशित नोटिफिकेशन को अच्छी तरह से पढ़ें और अपनी योग्यता के अनुसार आवेदन करें। 

पदों का नाम :  पदों की संख्या :

नर्सिंग ट्यूटर:  कुल 216 पद। 

टूरिंग वेटनरी मेडिकल ऑफिसर: कुल 742 पद। 

योग्यता : नर्सिंग ट्यूटर के लिए एमएससी नर्सिंग या बीएससी नर्सिंग, जबकि टूरिंग वेटनरी मेडिकल ऑफिसर के लिए बीवीएससी और एएच पास होनी चाहिए। 

आवेदन की तिथि : इच्छुक और योग्य उम्मीदवार बिहार तकनीकी सेवा आयोग के आधिकारिक वेबसाइट पर जा कर 23 फरवरी तक आवेदन करें। 

ऐसे करें आवेदन : आप बिहार तकनीकी सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जा कर प्रकाशित नोटिफिकेशन को पढ़ें और दिए गए दिशा निर्देशों के अनुसार फटाफट आवेदन करें।

आयु सीमा : आवेदन करने के लिए न्यूनतम आयु 21 साल और अधिकतम आयु 37 साल होनी चाहिए। आयु में छूट भी मिलेगी।

आवेदन के लिए वेबसाइट : https://btsc.bih.nic.in/

आवेदन शुल्क : सामान्य वर्ग के लिए 200 रुपपये और आरक्षित वर्ग के लिए 50 रुपये। 

नौकरी करने का स्थान : बिहार।

0 comments:

Post a Comment