लखनऊ : यूपी लेखपाल समेत 10 भर्ती परीक्षाओं की तिथियां जारी

लखनऊ न्यूज : उत्तर प्रदेश में भर्ती परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक यूपी लेखपाल समेत 10 भर्ती परीक्षाओं की तिथियां जारी कर दी गई हैं। आप उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) की आधिकारिक वेबसाइट पर जा कर देख सकते हैं। साथ ही साथ जारी नोटिफिकेशन को डाउनलोड भी कर सकते हैं।

खबर के अनुसार उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) ने यूपी लेखपाल समेत 10 भर्ती परीक्षाओं की तिथियां जारी की हैं। अगर आप इन भर्ती परीक्षाओं की तैयारी कर रहें हैं तो आप यूपीएसएसएससी भर्ती परीक्षा कैलेंडर 2022 देख सकते हैं।

यूपी लेखपाल समेत 10 भर्ती परीक्षाओं की तिथियां जारी?

प्रारंभिक अर्हता परीक्षा 2022 (पीईटी 2022) का आयोजन 18 सितंबर 2022 होगा।

राजस्व लेखपाल मुख्य परीक्षा 2021-2022 का आयोजन 19 जून 2022 को होगा। 

अनुदेशक मुख्य परीक्षा 2021 का आयोजन 17 जुलाई 2022 को होगा। 

सम्मिलित प्रवर अवर वर्ग सहायक, पूर्ति निरीक्षक मुख्य परीक्षा 29 जून 2022 को होगा।

यूपीएसएसएससी स्वास्थ्य कार्यकर्ता (महिला) मुख्य परीक्षा का आयोजन 8 मई को होगा।

सहायक बोरिंग टेक्नीशियन प्रतियोगितात्मक परीक्षा 2019 का आयोजन 3 जुलाई 2022 को होगा।

सम्मिलित तकनीकी सेवा प्रतियोगितात्मक परीक्षा 2016 का आयोजन 7 अगस्त 2022 को होगा।

वन रक्षक व वन्य जीव रक्षक प्रतियोगितात्मक परीक्षा 2019 का आयोजन 21 अगस्त 2022 को होगा।

राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद (संयुक्त सवर्ग) प्रतियोगिता परीक्षा 2018 का आयोजन 22 मई को होगा। 

सहायक सांख्यिकी अधिकारी एवं सहायक शोध अधिकारी (सांख्यिकी) सामान्य चयन प्रतियोगिता परीक्षा 2018 - 22 मई को होगा।

ग्राम पंचायत अधिकारी एवं ग्राम विकास अधिकारी एवं समाज कल्याण पर्ववेक्षक सामान्य चयन प्रतियोगितात्मक परीक्षा 2018 की पुनर्परीक्षा - यथासमय सूचित किया जाएगा। 

0 comments:

Post a Comment