खबर के अनुसार मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के तहत सरकार राज्य में बिजनेस करने के लिए युवाओं को 25 लाख तक का लोन दे रही हैं। युवाओं को उद्योग क्षेत्र में 25 लाख रुपये तक और अन्य सर्विस सेक्टर में काम के लिए 10 लाख तक लोन उपलब्ध कराया जा रहा हैं।
बता दें की इस योजना का लाभ लेने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष, जबकि अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष निर्धारित किया गया हैं। वहीं युवाओं को कम से कम 10वीं पास होनी चाहिए तभी आपको इस योजना का लाभ मिलेगा।
मिली जानकारी के अनुसार सरकार इस योजना के तहत सभी छोटे और मझोले उद्योगों को भी ऋण उपलब्ध कराएगी ताकि लोग अपने बिजनेस का विस्तार कर सकें। अगर आप इस योजना का लाभ लेना चाहते हैं तो आप ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
ऑनलाइन आवेदन के लिए वेबसाइट : https://diupmsme.upsdc.gov.in/

0 comments:
Post a Comment