पटना में स्कूल खुलने का समय बदला, 4 अप्रैल से होगा लागू

न्यूज डेस्क: बिहार की राजधानी पटना से बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक पटना में बढ़ते तापमान और गर्मी को ध्यान में रखते हुए स्कूल के समय में बदलाव किया गया हैं। इसको लेकर विभाग के द्वारा दिशा निर्देश भी जारी किये गए हैं। 

खबर के अनुसार पटना के जिला शिक्षा अधिकारी के आदेश जारी करते हुए कहा हैं की पटना जिले में सभी प्राथमिक स्‍कूल सुबह 6:30 से 11:30 बजे की शिफ्ट में संचालित किये जाएंगे। वहीं सरकारी स्कूलों में मिड-डे मील पूर्वाह्न 11:30 बजे दिया जाएगा। 

बता दें की पटना का तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच गया हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए पटना के जिला शिक्षा अधिकारी ने आदेश जारी किये हैं। यह आदेश 4 अप्रैल यानि की सोमवार से लागू होकर गर्मी की छुट्टी तक प्रभावी रहेगी।

मौसम विभाग के अनुसार राज्‍य में इस साल धूप और लू का प्रकोप बढ़ा रहेगा। आने वाले तीनों में अधिक गर्मी पड़ने के आसार दिखाई दे रहे हैं। ऐसे में बच्चों पर इसका असर हो सकता हैं। इसलिए बच्चों को लू से बचने की सलाह दी जा रही हैं।

0 comments:

Post a Comment