खबर के अनुसार उत्तर प्रदेश में आज यानि की 26 अक्टूबर को पूर्वी हिस्से में हल्की तो दक्षिणी-पूर्वी यूपी में भी कहीं- कहीं पर बहुत हल्की से हल्की बारिश हो सकती है। हालांकि इस दौरान पश्चिमी यूपी में मौसम शुष्क रहने की संभावना दिखाई दे रही हैं।
बता दें की शनिवार को सोनभद्र, चंदौली, मिर्जापुर और वाराणसी में हल्की-फुल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है। जबकि संतरविदास नगर, गाजीपुर और जौनपुर में भी बारिश को लेकर जानकारी दी गई हैं। इन जिलों में हल्की बूंदाबंदी हो सकती हैं।
इसके साथ ही उत्तर प्रदेश के आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया और गोरखपुर में भी हल्की फुल्की बारिश होने की संभावनाएं जताई गई है। जबकि कुशीनगर, संतकबीर नगर और महराजगंज में बारिश होने के आसार जताए गए है। जिससे तापमान में गिरावट आएगी।

0 comments:
Post a Comment