कोटा से दानापुर के लिए दिवाली-छठ स्पेशल ट्रेन
ट्रेन नंबर 09803/09804 : कोटा-दानापुर-कोटा के बीच स्पेशल ट्रेन 27 अक्टूबर से 10 नवम्बर रविवार और गुरुवार को कोटा से और 28 अक्टूबर से 11 नवम्बर सोमवार व शुक्रवार दानापुर से संचालित होगी।
1 .ट्रेन नंबर 09803 : यह ट्रेन कोटा से दानापुर के लिए अपने प्रारम्भिक स्टेशन से रात 9:25 बजे रवाना होकर अगले दिन रात 8 बजे दानापुर पहुंचेगी।
2 .ट्रेन नंबर 09804: यह ट्रेन दानापुर से कोटा के लिए अपने प्रारम्भिक स्टेशन से रात 9.30 बजे रवाना होकर अगले दिन रात 10.25 बजे कोटा पहुंचेगी।
इस ट्रेन का स्टॉपेज : यात्रा के दौरान यह ट्रेन दोनों दिशाओं में कोटा-दानापुर-कोटा के मध्य बारां, सालपुरा, छाबड़ा गुगोर, रूठियाई, गुना, सागर, दमोह, कटनी, मैहर, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, मिर्जापुर, पं दीन दयाल उपाध्याय, बक्सर एवं आरा स्टेशनों पर रुकेगी। यात्रीगण रेलवे की वेबसाइट पर जा कर ट्रेन का टिकट बुक कर सकते हैं।

0 comments:
Post a Comment