अहमदाबाद : गारंटी के बगैर पाएं 20 लाख लोन

अहमदाबाद: केंद्र की मोदी सरकार ने  प्रधानमंत्री मुद्रा योजना (पीएमएमवाई) के तहत लोन की सीमा 20 लाख रुपए तक बढ़ा दी है। इस वृद्धि का मकसद छोटे उद्यमियों की मदद करना है। इससे बिजनेस शुरू करने तथा बिजनेस को बढ़ाने में लोगों को मदद मिलेगी।

मुद्रा लोन योजना क्या हैं : प्रधानमंत्री मुद्रा योजना (पीएमएमवाई) भारत सरकार की एक महत्वपूर्ण योजना है। इसका मुख्य उद्देश्य छोटे उद्यमियों और स्टार्टअप्स को वित्तीय सहायता प्रदान करना है, ताकि वे अपने व्यवसाय को स्थापित और बढ़ा सकें।

लोन का प्रकार: पीएमएमवाई के तहत तीन प्रकार के लोन प्रदान किए जाते हैं

शिशु लोन: इसके तहत 50,000 रुपये तक लोन दिया जाता हैं।

किशोर लोन: इसके तहत 50,001 से 5 लाख रुपये तक लोन मिलता हैं।

तरुण लोन: इसके तहत 5,00,001 से 10 लाख रुपये तक लोन दिया जाता हैं। अब इसे बढ़ाकर 20 लाख किया गया हैं।

लाभार्थी: यह योजना विशेष रूप से छोटे व्यवसायियों, महिला उद्यमियों, अनुसूचित जाति/जनजाति के लाभार्थियों और छोटे व्यापारियों के लिए है।

सुविधाएँ: लोन बिना किसी संपार्श्विक के उपलब्ध होते हैं, जिससे छोटे उद्यमियों को आसानी से वित्तीय सहायता मिल सके।

उद्देश्य: यह योजना स्वरोजगार को बढ़ावा देने, रोजगार सृजन करने और आर्थिक विकास में योगदान करने के लिए बनाई गई है।

0 comments:

Post a Comment