खबर के अनुसार उत्तर प्रदेश के अमेठी के बरनाटीकर फीडर के अंतर्गत आने वाले गांवों में अभियान चलाकर 18 कनेक्शन काटे गए हैं और 35 हजार रुपये भी जमा कराए गए हैं। इसके अलावे शहर में 25 बकायेदारों का भी कनेक्शन काटा गया हैं।
बता दें की उत्तर प्रदेश में यूपीपीसीएल ने बकाएदारों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है, जिससे कई इलाकों में हड़कंप मच गया हैं। अमेठी में शहर से लेकर गांव तक दीवाली से पहले ही 128 बकाएदारों के कनेक्शन काट दिए गए हैं और 15 लाख 35 हजार रुपये वसूला गया हैं।
यूपी के अमेठी जिले में शहर व गांव में सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा हैं। जिसमे अभी तक शहर में 25 बकायेदारों का कनेक्शन काटा गया हैं और साढ़े चार लाख रुपये बकाया बिल की वसूली हुई। वहीं ग्रामीणांचल में 110 कनेक्शन काटने के साथ ही 15 लाख रुपये की वसूली हुई हैं।

0 comments:
Post a Comment