यूपी में ढाबा-रेस्टोरेंट खोलने के लिए 30% सब्सिडी

लखनऊ:  उत्तर प्रदेश में यदि आप ढाबा या रेस्टोरेंट खोलना चाहते हैं तो आपके लिए एक अच्छी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक यूपी सरकार राज्य में ढाबा खोलने के लिए 30 प्रतिशत की सब्सिडी देगी। इसको लेकर दिशा निर्देश जारी कर दिया गया हैं।

खबर के अनुसार यूपी सरकार के पर्यटन विभाग ने एक विज्ञापन जारी कर बताया है कि प्रदेश के नेशनल या स्टेट हाइवे के किनारे ढाबा या रेस्टोरेंट खोलने पर सरकार के द्वारा तीन प्रतिशत की सब्सिडी मिलेगी। साथ ही अन्य कई तरह की सुविधाएँ भी उपलब्ध कराई जाएगी। 

बता दें की प्रदेश में  फूड बिजनस को बढ़ावा देने के लिए योगी सरकार ने एक नई योजना लाई हैं, जिसमे सब्सिडी देने का प्रवधान किया गया हैं। इसके अलावे ढाबा, रेस्टोरेंट खोलने के लिए जमीन खरीदने पर रजिस्ट्री शुल्क/स्टाम्प ड्यूटी भी नहीं ली जाएगी। 

दरअसल सरकार के द्वारा नेशनल या स्टेट हाइवे के किनारे ढाबा के साथ साथ ओपन रेस्टोरेंट, फैमिली रेस्टोरेंट खोलने के लिए सब्सिडी दी जाएगी। वहीं सरकार के द्वारा आरओ, मॉड्यूलर किचन, फ्रीजर, सोलर लाइट आदि लगवाने पर भी सब्सिडी उपलब्ध कराई जाएगी।

0 comments:

Post a Comment