यूपी में 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा को लेकर नोटिश जारी

लखनऊ: यूपी में 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा को लेकर अहम नोटिश जारी किया गया हैं। यदि आप साल 2025 में यूपी बोर्ड से 10वीं-12वीं की परीक्षा देने वाले हैं तो आप बोर्ड की वेबसाइट पोर्टल पर जा कर प्रकाशित नोटिफिकेशन को अच्छी तरह से पढ़ें। 

खबर के अनुसार यूपी बोर्ड ने साल 2025 में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों को शैक्षिक विवरण के त्रुटियों को सुधारने का अवसर प्रदान किया है। यदि आपके नाम, माता-पिता के नाम, वर्ग, विषय, जेंडर, जाति, और फोटो में कोई गलती हैं तो इसे सुधार कर सकते हैं।

बता दें की स्कूल के प्रधानाचार्य छात्रों के विवरण को वेबसाइट पर लॉगिन करके सही कर सकते हैं। इसके लिए 25 अक्टूबर से 12 नवंबर तक का समय दिया गया हैं। इस अवधि में छात्र-छात्राएं किसी भी प्रकार की गलती को आसानी से ठीक कर सकते हैं। 

दरअसल यूपी बोर्ड की वेबसाइट upmsp.edu.in,25 अक्टूबर से 12 नवंबर की इस उद्देश्य के लिए खोला जाएगा। इस निर्धारित समय सीमा के बाद कोई और संशोधन करने का मौका छात्रों को नहीं मिलेगा। इसलिए सभी छात्र-छात्राएं इस बात का ध्यान रखें।

0 comments:

Post a Comment