बिहार में सभी 'शिक्षकों' के लिए 5 नए आदेश जारी

पटना: बिहार के सरकारी स्कूलों में पढ़ाई करने वाले शिक्षकों को लेकर एक बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक बिहार शिक्षा विभाग के माध्यमिक शिक्षा निदेशालय ने शिक्षकों के लिए सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों को निर्देश जारी किये हैं।

बिहार में सभी 'शिक्षकों' के लिए 5 नए आदेश जारी?

1 .बिहार में टीआरई-वन और टीआरई-टू से सरकारी स्कूलों में नियुक्त शिक्षकों को उच्चतर योग्यता हासिल करने के लिए अध्ययन अवकाश नहीं मिलेगा। 

2 .बिहार में टीआरई-वन और टीआरई-टू शिक्षकों को उच्चतर योग्यता के लिए असाधारण अवकाश मिलेगा जिसमें किसी प्रकार का वेतन या अन्य देयता नहीं होगी।

3 .निदेशालय ने जिला शिक्षा पदाधिकारियों से कहा है कि वर्तमान परिस्थितियों में नियमानुसार टीआरई-वन एवं-टू से नियुक्त शिक्षकों को अध्ययन अवकाश की स्वीकृति देय नहीं है। 

4 .विभाग ने जिला शिक्षा पदाधिकारियों को कहा है की अनुरोध-आवेदन प्राप्त होने पर संबंधित शिक्षकों को बिहार सेवा संहिता के नियम 180 एवं 236 के तहत वर्णित अवधि का नियमानुसार असाधारण अवकाश स्वीकृत किया जाए।

5 .दरअसल सरकारी विद्यालयों में नियुक्त अध्यापकों द्वारा अध्ययन अवकाश की स्वीकृति के लिए जिला शिक्षा पदाधिकारियों को आवेदन दिया गया है। जिसपर विभाग की ओर से ये निर्देश मिले हैं।

0 comments:

Post a Comment