यूपी में जमीन की "खतौनी" में दर्ज होंगे ये 7 चीजें

न्यूज डेस्क: यूपी के गाजीपुर के जमानियां तहसील क्षेत्र के 28 राजस्व गांवों में खतौनी को अपडेट करने का काम किया जा रहा हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक जमीन की खतौनी में कई तरह के बदलाव किये जा रहे हैं। अब नए खतौनी में हर किसी के हिस्से की जमीन दर्ज होगी। 

यूपी में जमीन की "खतौनी" में दर्ज होंगे ये 7 चीजें

1 .नई व्यवस्था के तहत खतौनी में अब लोगों का अंश निर्धारण किया जा रहा है। इसके तहत, खतौनी में शामिल हर व्यक्ति के नाम के साथ उसके हिस्से की ज़मीन का आंकड़ा भी दर्ज किया जाएगा।

2 .खतौनी में अब रियल टाइम अपडेट की सुविधा होगी। इसके तहत, ज़मीन की खरीदारी के बाद तुरंत खरीदार का नाम खतौनी में दर्ज हो जाएगा। 

3 .खतौनी में अब भूमि से जुड़ी कई तरह की जानकारी दर्ज की जाएगी। इसमें ऋण, बैनामा, मुकदमा वगैरह से जुड़ी जानकारी शामिल होगी। 

4 .नई व्यवस्था के तहत जमीन की खतौनी में अब गाटावार की जानकारी भी दर्ज की जाएगी। गाटा ही ज़मीन का असली नंबर होता है। 

5 .खतौनी में अब भूमि से जुड़े वाद और बंधक की जानकारी भी दर्ज की जाएगी।

6 .खतौनी में अब खातेदार द्वारा दिया जाने वाला भू-राजस्व दर्ज किया जाएगा।

7 .खतौनी में अब आर सिक्स रजिस्टर का इस्तेमाल बंद हो जाएगा। 

0 comments:

Post a Comment