खबर के अनुसार चुनाव आयोग ने मंगलवार को ऐलान करते हुए कहा है की यूपी में 9 विधानसभा सीटों पर 13 नवंबर को मतदान के लिए तारीख फाइनल की है। वहीं फाइनल नतीजे 23 नवंबर की तारीख को आ जाएंगे। इसको लेकर दिशा निर्देश जारी कर दिया गया हैं।
बता दें की यूपी से सांसद बने 9 विधायकों ने 10 से 14 जून के बीच इस्तीफा दिया था। इस हिसाब से 14 दिसंबर के पहले ये सीटें भरी जानी चाहिए। इसलिए 13 नवंबर को इन सीटों पर वोटिंग करा लिया जायेगा और फिर 23 नवंबर को इसका रिजल्ट घोषित होगा।
यूपी की इन 9 खाली सीटों पर होंगे उपचुनाव।
मुजफ्फरनगर की मीरापुर सीट।
मैनपुरी की करहल सीट, मिर्जापुर की मझवां सीट।
अलीगढ़ की खैर सीट , मुरादाबाद की कुंदरकी सीट।
अंबेडकरनगर की कटेहरी सीट, गाजियाबाद सदर सीट।
कानपुर की सीसामऊ सीट, प्रयागराज की फूलपुर सीट।

0 comments:
Post a Comment