खबर के अनुसार राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल ने मंगलवार हुई बैठक में कैथी लिपि की पुस्तिका बनाने का निर्देश दिया हैं। इस आदेश से सर्वे कर्मियों को कैथी लिपि में लिखे गए कागजात को समझने में आसानी होगी।
बता दें की कैथी लिपि का प्रशिक्षण प्राथमिकता के आधार पर उन जिलों में दिया जा रहा है जहां कैडेस्ट्रल खतियान के आधार पर राजस्व संबंधी कार्य होते हैं। इसे सर्वे निदेशालय की वेबसाइट एवं विभाग के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी अपलोड किया जाएगा।
दरअसल बिहार में जमीन के कागजात कैथी लिपि में लिखे गए है, जिसके कारण ज्यादातर लोगों को इसे समझने में दिक्कत हो रही हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए सरकार ने लिपि की पुस्तिका बांटने के निर्देश दिए हैं, ताकि इस परेशानी से छुटकारा मिल सके।
.png)
0 comments:
Post a Comment